बिहार की राजधानी पटना में सोमवार रात 9 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकंड तक कंपन महसूस हुआ। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात ये है कि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर पर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किमी दूर था।

पटना के बोरिंग रोड, आशियाना नगर, पटेल नगर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद और सासाराम जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के जोन 5 में आता है बिहार
भारत को भूकंप के खतरे के आधार पर जोन-2, 3, 4 और 5 में बांटा गया है। जोन-2 सबसे कम खतरे वाला और जोन-5 सबसे ज्यादा खतरे वाला जोन माना जाता है। दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से सीमित खतरे वाले जोन-2 में आते हैं। मध्य भारत भी कम खतरे वाले जोन-3 में आता है। वहीं, जोन-4 में जम्मू और कश्मीर का कुछ हिस्सा, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र शामिल हैं। जोन-5 में जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी और मध्य हिमालय, उत्तर और मध्य बिहार, उत्तर-पूर्व भारत, कच्छ का रण और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह आते हैं।

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/37gN8PC
https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post