देश में बीते 24 घंटे में 53,125 नए केस आए, 41,217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को अकेले महाराष्ट्र में ही 139 लोगों की मौत हुई। राज्य में यह लगातार छठा दिन था जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.49 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके तहत वैक्सीन लेने के लिए लोग CoWIN पोर्टल पर 1 अप्रैल यानी गुरुवार से दोपहर 3 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद वे सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जाकर वैक्सीन ले सकेंगे।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरनाक ब्रिटेन और ब्राजीलियन वैरिएंट के खिलाफ कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीका प्रभावी है। दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट को लेकर रिसर्च जारी है। इसके रिजल्ट जल्द सामने होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अब तक भारत में 807 UK वैरिएंट, 47 दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट और 1 ब्राजीलियन वैरिएंट के केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देशभर में 10 जिलों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं।
महाकुंभ में 1 अप्रैल से 12 राज्यों के श्रद्धालुओं को RT-PCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दी गई है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान शामिल हैं।
7 प्रमुख राज्यों के हाल...
1. महाराष्ट्र: लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट
यहां मंगलवार को 27,918 नए मरीज मिले। 23,820 ठीक हुए, जबकि 139 की मौत हुई। बीते दो दिन से नए केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले रविवार को 40,414 और सोमवार को 31,643 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 27.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 54,422 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.40 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।


2. गुजरात: रोजाना 2,000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे
यहां मंगलवार को 2,220 नए कोरोना मरीज मिले। 1,988 मरीज ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.05 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.88 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,510 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 12,263 लोगों का इलाज चल रहा है।


3. पंजाब: बीते दिन नए केसों से ज्यादा मरीज ठीक हुए
यहां मंगलवार को 2,188 नए मरीज मिले। 2,536 ठीक हुए, जबकि 64 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.36 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.06 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,813 की मौत हुई है। फिलहाल 23,731 लोगों का इलाज चल रहा है।


4. मध्यप्रदेश: नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई
यहां मंगलवार को 2,173 नए मरीज मिले। 1,279 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में बीते 24 घंटे में नए केस में मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार को यहां 2,323 मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 2.91 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,967 की मौत हुई है। फिलहाल 15,150 लोगों का इलाज चल रहा है।


5. दिल्ली: 7 दिन दिन बाद 1,000 से कम केस आए
यहां मंगलवार को 992 नए केस आए। 1,591 मरीज ठीक हुए और 4 संक्रमितों की मौत हुई। पिछले एक हफ्ते से यहां 1,000 से ज्यादा केस आ रहे थे। यहां अब तक 6.60 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.42 लाख ठीक हुए हैं और 11,016 ने जान गंवाई है। अभी 7,429 का इलाज चल रहा है।


6. हरियाणा: लगातार दूसरे दिन 1,000 से कम केस आए
यहां मंगलवार को 980 नए मरीज मिले, 851 ठीक हुए और 4 की मौत हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब राज्य में हजार से कम संक्रमित मिले हैं। इससे पहले सोमवार को 995 केस आए थे। राज्य में अब तक 2.89 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.77 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,147 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 9,437 मरीजों का इलाज चल रहा है।


7. राजस्थान: एक्टिव केस का आंकड़ा 8,000 के पार
यहां रविवार को 665 संक्रमितों की पहचान हुई। 304 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.32 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.21 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,813 ने जान गंवाई है। फिलहाल 8155 मरीजों का इलाज चल रहा है।



from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3fqnLj1
March 31, 2021 at 07:23AM https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post