देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 60 हजार के पार पहुंच गया है। बीते दिन देश में 62,632 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 केस रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 24 घंटे में 28,728 लोग ठीक हुए और इस साल पहली बार 311 लोगों की मौत हुई।

अब तक 1.19 करोड़ लोग संक्रमित
देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.83 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

होली, ईद और ईस्टर से पहले गोवा में धारा 144 लागू
त्योहारों से पहले गोवा सरकार ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उत्तर गोवा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजित रॉय ने बताया कि आने वाले त्योहारों के लिए समारोह, जमावड़े जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी।


कोरोना अपडेट्स

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि मुंबई में नाइट कर्फ्यू रविवार रात 10 या 11 बजे से लागू हो सकता है। इस दौरान होटल और पब बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। 5 या इससे ज्यादा केस मिलने पर सोसायटी को सील कर दिया जाएगा।
पंजाब में कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को ऐसे कामों से हटाया जाएगा, जहां वे सीधे लोगों के संपर्क में आते हैं। राज्य की चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ने इसके निर्देश दिए हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि अब तक सिर्फ 60% हेल्थकेयर वर्कर्स और 85% फ्रंटलाइन वर्करों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि शहर में अन्य राज्यों से आने वालों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
7 प्रमुख राज्यों के हाल...
1. महाराष्ट्र: लगातार तीसरे दिन 35 हजार से ज्यादा केस
यहां शनिवार को 35,726 नए मरीज मिले। 14,523 ठीक हुए, जबकि 166 की मौत हुई। राज्य में अब तक 26.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.14 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,073 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.03 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. पंजाब: एक्टिव केस का आंकड़ा 23 हजार के पार
यहां शनिवार को 2,805 नए मरीज मिले। 2,141 ठीक हुए, जबकि 45 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.28 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.98 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,621 की मौत हुई है। फिलहाल 23 हजार 271 लोगों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात: 2200 से ज्यादा केस आए
यहां शनिवार को 2,276 नए कोरोना मरीज मिले। 1,534 मरीज ठीक हुए, जबकि 5 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,484 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 10,871 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

4. मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 13 हजार के करीब
यहां शनिवार को 2,142 नए मरीज मिले। 1175 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.86 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.69 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,947 की मौत हुई है। फिलहाल 12,995 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली: इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज आए
यहां शनिवार को 1,558 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 27 मार्च को 1,534 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 974 मरीज ठीक हुए और 10 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.55 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.38 लाख ठीक हुए हैं और 10,997 ने जान गंवाई है। अभी 6,625 का इलाज चल रहा है।

6. हरियाणा: लगातार दूसरे दिन 1300 से ज्यादा नए केस आए
यहां शनिवार को 1383 नए मरीज मिले, 761 ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.86 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.74 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,132 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 8,410 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान: 800 के पार हुए नए केस
यहां शनिवार को 852 संक्रमितों की पहचान हुई। 227 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.29 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,811 ने जान गंवाई है। फिलहाल 6358 मरीजों का इलाज चल रहा है।

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/31oHcAu
March 28, 2021 at 07:52AM https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post