देश में कोरोना के आंकड़े डराने वाली दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 62,276 नए मरीज मिले। 30,341 ठीक हुए और 292 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। यहां एक ही दिन में 36,902 संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा 11 सितंबर को आए पहले पीक से भी डेढ़ा गुना है। तब यहां 24,886 केस आए थे।

देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1,61,275 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।


कोरोना अपडेट्स

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का उनका इरादा नहीं है, लेकिन राज्य में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, इससे हम उसी रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अस्पतालों में बेड, दवा और मेडिकल फैसेलिटी का पर्याप्त इंतजाम करें।
कर्नाटक के हेल्थ डिपार्टमेंट ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के कैंपस को सील कर दिया है। बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। MIT का यह कैंपस बेंगलुरु से 400 किलोमीटर दूर उडुपी जिले में है।
मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी संडे लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां के विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था।
हिमाचल प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया।
कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि शहर में अन्य राज्यों से आने वालों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
7 प्रमुख राज्यों के हाल...
1. महाराष्ट्र: एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले
यहां शुक्रवार को 36,902 नए मरीज मिले। 17,019 ठीक हुए, जबकि 112 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तके एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 26 मार्च को यहां 35,952 केस आए थे। राज्य में अब तक 26.37 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,907 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.82 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3dexRke
March 27, 2021 at 08:02AM https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post