प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस साल के तीसरे रेडियाे कार्यक्रम मन की बात को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 75वां एपिसोड होगा। इससे पहले उन्होंने 28 फरवरी को इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। सूत्रों के मुताबिक, मोदी इसके जरिए कोरोना के बढ़ते मामलों और त्योहारों के सीजन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। देश में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं, इसे लेकर प्रधानमंत्री भी चिंता जता चुके हैं। कार्यक्रम में मोदी सावधानी के साथ होली मनाने पर बात कर सकते हैं।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव
मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 75वां एपिसोड ऐसे वक्त होने जा रहा है, जब देश के 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण का चुनाव बीते शनिवार को ही संपन्न हुआ है। विपक्ष हमेशा से इस कार्यक्रम पर सवाल उठाता रहा है।

पिछली बार पानी की अहमियत पर चर्चा की थी
पिछले महीने मोदी ने पानी की अहमियत पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि पानी एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। कहा जाता है पारस के स्पर्श से लोहा, सोने में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए हमें पानी के संरक्षण के लिए प्रयास करने होंगे। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/31rpxIw
March 28, 2021 at 08:22AM https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post