पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को BJP कार्यकर्ता की मां शोवा मजूमदार की मौत का आरोप भाजपा पर ही मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनके (BJP) पास अपनी पार्टी की एक और महिला की हत्या कराने का प्लान है। ये लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से लाए गुंडों से महिला की हत्या कराएंगे और दोष बंगाल पर मढ़ देंगे।


केंद्रीय मंत्री बोले- मानसिक संतुलन खो चुकीं ममता
ममता का बयान आने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया। प्रधान ने कहा कि ममता अपना दिमागी संतुलन खो चुकी हैं। नंदीग्राम में उन्हें निगेटिव रिजल्ट देखने को मिल रहा है। वे हार रही हैं, इसलिए दुखी हैं। प्रधान ने कहा कि BJP कार्यकर्ता की मां की मौत को उत्तर प्रदेश से जोड़ना अपनी जिम्मेदारियों से भागने जैसा है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- दीदी को झूठ बोलने की आदत
नंदीग्राम से ‌BJP प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को झूठ बोलने की आदत है। वे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें रोजगार और निवेश जैसे मामलों पर बात करनी चाहिए।

ममता ने कहा था- बाहरी लोगों को मार भगाना चाहिए
इससे पहले भी ममता ने BJP पर बिहार और उत्तर प्रदेश से गुंडे लाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोमवार को कहा था कि BJP के गुंडों ने ही मुझ पर हमला किया था। हमला करने वाले लोग नंदीग्राम के नहीं थे, उन्हें BJP ने उत्तर प्रदेश और बिहार से बुलाया था। ममता ने कहा था कि वे साफ-सुथरा चुनाव चाहती हैं। अगर बाहरी लोग आते हैं तो यहां की महिलाओं को उन्हें बेलन और स्टील के बर्तनों से मारना चाहिए। जो लोग यहां की संस्कृति से प्यार नहीं करते, उन्हें यहां राजनीति करने का भी अधिकार नहीं है।

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3wesme4
March 30, 2021 at 05:38PM https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post