देश में कोरोना की दूसरी लहर हर दिन खतरनाक होती जा रही है। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है। वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए। पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए।

मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। बीते दिन यहां कोरोना से 3,521 लोगों की जान गई। यह भी एक रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.01 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,521
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.98 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.91 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.56 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.11 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 32.64 लाख

10 दिन से नए केस 3 लाख के पार

तारीख नए केस (लाख में)
21 अप्रैल 3.15
22 अप्रैल 3.32
23 अप्रैल 3.45
24 अप्रैल 3.48
25 अप्रैल 3.54
26 अप्रैल 3.19
27 अप्रैल 3.62
28 अप्रैल 3.79
29 अप्रैल 3.86
30 अप्रैल 4.01
यह फोटो बेंगलुरु की है। यहां ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ एक कोरोना पेशेंट को हॉस्पिटल में एडमिट कराने ले जाते हेल्थकेयर वर्कर्स।
यह फोटो बेंगलुरु की है। यहां ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ एक कोरोना पेशेंट को हॉस्पिटल में एडमिट कराने ले जाते हेल्थकेयर वर्कर्स।
कोरोना अपडेट्स

अमेरिका ने अपने यहां 4 मई से भारतीयों के आने पर रोक लगा दी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अमेरिकी प्रशासन ने यह फैसला किया है।
वायुसेना ने सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किए हैं। चार और कंटेनर आज लाए जाएंगे। इसके साथ ही एयरफोर्स ने शुक्रवार को नगालैंड के दिमापुर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जरूरी उपकरण भेजे।
देशभर में शुक्रवार को 15 करोड़ 48 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई। आज से देश में 18 से 45 साल की उम्र वालों को वैक्सीन देने की शुरुआत होगी।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 62,919 लोग संक्रमित पाए गए। 69,710 लोग रिकवर हुए और 828 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 46 लाख 02 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 68 हजार 813 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 62 हजार 640 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 34,372 लोग संक्रमित पाए गए। 32,494 लोग रिकवर हुए और 332 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 12 लाख 52 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 28 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,570 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 10 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 27,047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 25,288 लोग ठीक हुए और 375 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 49 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 33 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,147 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,361 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां शुक्रवार को 14,994 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,677 लोग ठीक हुए और 269 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7 लाख 28 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 01 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,581 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार 958 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 14,605 लोग संक्रमित मिले। 10,180 लोग रिकवर हुए और 173 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 67 हजार 777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 18 हजार 548 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,183 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,42,046 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को 12,400 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,584 लोग ठीक हुए और 97 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 63 हजार 327 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 66 हजार 915 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,616 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,796 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।


from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3e9Masl
May 01, 2021 at 07:26AM https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

Previous Post Next Post